पांच दिन तक आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर एसडीपीओ से न्याय की मांग की



झारखंड, देवघर (डेस्क) : जनपद देवघर के थाना मोहनपुर क्षेत्र में स्थित एक गांव में पांच दिन पहले एक नाबालिक लड़की की हत्या के आरोप में मृतकों के पिता ने दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। लेकिन पांच दिन होने के बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। आपको बता दें कि घर से शौच के लिए लड़की गुरुवार की शाम निकली थी। इसी दौरान दो युवक लड़की को जबरन अपने साथ ले गए। इसके बाद नाबालिक लड़की का शव शुक्रवार को सिंचाई कूप से बरामद किया गया था। इस मामले में मृतका के पिता एसडीपीओ ऋत्विक श्रीवास्तव से मंगलवार को मिले और कहा कि आरोपितों को गिरफ्तार किया जाए।