मैजिक पलटने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल


झारखंड, देवघर (डेस्क) : जनपद देवघर के थाना रिखिया क्षेत्र में स्थित लीला मंदिर रेलवे ओवरब्रिज के पास डीजे से लदा मैजिक वाहन पलट गया। मैजिक पलटने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। आपको बता दें कि घायल विजय पांडेय ने बताया कि तीन युवक मैजिक में बैठकर डीजे साउंड लेकर सरैयाहाट जा रहे थे। इसी दौरान जैसे ही मैजिक लीला आश्रम के पास पहुंचा तो अचानक पलट गया। जिससे मैजिक में सवार तीन लोग घायल हो गए। घायल बंधा मोहल्ला निवासी विजय पांडेय, पतारडीह निवासी गजाधर मंडल व परदेसी मंडल को मौजूद लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने घायलों का इलाज कर वार्ड में भर्ती कर दिया और घटना की जानकारी बैजनाथधाम ओपी को भेज दी है।