दहेज उत्पीड़न को लेकर पत्नी का काटा पर


झारखंड, देवघर (डेस्क) : जनपद देवघर के थाना देवीपुरा क्षेत्र के गांव भीरखीबाद निवासी जुलेखा खातून को उसके पति ने  बेहरहमी से मारा और उसका दाहिना पैर काट दिया। सूचना मिलने पर मायके वाले घटना स्थल पर पहुंच गए और जुलेखा खातून को गंभीर हालत में सदर अस्पताल पहुंचा। जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार कर वार्ड में भर्ती कर दिया है। 
आपको बता दें कि जुलेखा खातून की मां का कहना है कि जब से उसकी बेटी जुलेखा खातून की शादी हुई है तभी से ससुराल पक्ष के लोग जुलेखा को दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं। दहेज उत्पीड़न का यह मामला कोर्ट में भी गया था। कोरोना के बाद पारिवारिक सुलह का लाभ उठाते हुए कंप्रोमाइज किया गया था। आरोप है कि दहेज की मांग कर रहा था और मांग पूरी न होने पर नातिन का भी पैर काट दिया था। मामले में पीड़िता जुलेखा खातून ने बताया कि मधुपुर थाना क्षेत्र के लालगढ़ में शुक्रवार की रात पीड़िता अपने मायके में थी। पति साजिद शेख शुक्रवार की देर  मायके अपनी पत्नी को लेने पहुंचा। साजिद अपनी पत्नी को  बाइक पर बैठाकर उसे ससुराल ले गया। जहां उसके साथ साजिद  ने मारपीटाई शुरू कर दी और जुलेखा का दाहिना पैर काट दिया। पैर काटने के बाद जुलेखा को उसके पति ने लालगढ़ के पास रोड किनारे लाकर फेंक दिया। सूचना पर पहुंचे परिवारजनों ने जुलेखा को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार कर वार्ड में भर्ती कर दिया। मामले की जानकारी संबंधित थाने की पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी।