तीन मंजिला छत की रेलिंग टूटने से एक व्यक्ति की मौत


झारखंड, देवघर (डेस्क) : जनपद देवघर के थाना नगर क्षेत्र में स्थित मोहल्ला कास्टर टाउन में बने एक मकान की छत गिरने के दौरान एक व्यक्ति घायल हो गया। परिजनों ने घायल व्यक्ति का इलाज कराने के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान घायल व्यक्ति की मौत हो गई। आपको बता दें कि मृतक चंद्रकिशोर झा की पत्नी ने पुलिस को बयान देते हुए बताया कि चंद्रकिशोर बुधवार की सुबह नहाने के बाद छत पर कपड़े सुखाने गए थे। कपड़े सुखाने के दौरान चंद्रकिशोर की नजर रात को आई आंधी के दौरान पानी में झुके झंडे पर पड़ी। चंद्रकिशोर झंडे को सीधा करने लगे। तभी अचानक छत की पांच इंच की रेलिंग टूट गई और 43 वर्षीय  चंद्रकिशोर तीन मंजिल मकान से नीचे गिर पड़े। मौजूद परिजनों ने चंद्रकिशोर को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों द्वारा उपचार के दौरान चंद्रकिशोर झा की मृत्यु हो गई। जानकारी के मुताबिक, बाजला चौक के पास मेडिकल दुकान चलाते थे। सूचना मिलते ही सदर अस्पताल स्थित बैजनाथ ओपी प्रभारी राजकुमार टुडू अस्पताल पहुंचे। राजकुमार टुडू ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।