उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद (सतेन्द्र राघव) : जनपद गाजियाबाद के थाना विजयनगर पुलिस शनिवार की रात चेकिंग कर रही थी। इस दौरान दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है जिनके पास से पुलिस को एक कार, दो तमंचे, गंडासे, छुरे बरामद हुई हैं।आपको बता दें कि एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार की रात पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया हुआ था ऐसे दौरान एक मारुति कार आती दिखी। पुलिस ने कार को रुकने का इशारा किया, लेकिन कार सवार युवकों ने कार दौड़ा दी। उसने कार का पीछा किया। बदमाशों ने कार को कच्चे रास्ते की तरफ मोड़ लिया। जल्दबाजी में कार आगे जाकर पेड़ से टकरा गई। कार रुकने पर उसमें सवार दोनों बदमाश पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस ने भी अपने बचाव के लिए दोनों बदमाशों पर फायरिंग की, जिसमें दोनों बदमाश घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने दोनों को पकड़कर अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार दोनों पर गोवंश की हत्या के कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। मुठभेड़ मैं पकड़े गए दोनों बदमाशों की पहचान इनाम व वासिफ के रूप में हुई है। यह दोनों कोतवाली मुजफ्फरनगर खालापार के रहने वाले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मुजफ्फरनगर निवासी दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार
• सत्य प्रकाश सीमन
