किसानों की आय में वृद्धि हेतु सरकार संकल्पित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बुधवार की सुबह यहां कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों के हित में कल्याणकारी योजनाएं बनाकर उन्हें कार्यान्वित कर रही है। भाजपा सरकारें किसानों की आय बढ़ाने के प्रति दृढ़ संकल्पित है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह आज सुबह सड़क मार्ग द्वारा दिल्ली से अमरोहा जा रहे थे। हापुड़ में भाजपा के जिलाध्यक्ष उमेश राणा,
पूर्व जिलाध्यक्ष डा.विकास अग्रवाल, मनोज वाल्मीकि, मोहन सिंह, कपिल एस.एम.,अशोक बबली सहित सैकड़ों भाजपा नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि कानून किसान हित में है और कृषि सुधारों से किसान की प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा। भाजपा कार्यकर्ता एक जुटता के साथ केंद्र व प्रदेश सरकार नीतियों को जनता के बीच रह कर अवगत कराते रहें और विपक्षी दलों के बहकावें में न आएं।
किसानों की आय में वृद्धि हेतु सरकार संकल्पित