प्रदेश में अपराध बढ़े

प्रदेश में अपराध बढ़े
हापुड़, सीमन  (ehapurnews.com): समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष तेजपाल प्रमुख ने शनिवार को यहां कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की कथित गलत नीतियों के कारण लोग परेशान है। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार व अपराध चरम सीमा पर है। प्रदेश का पुलिस व प्रशासन सरकार के इशारे पर काम कर लोगों के उत्पीडऩ पर लगा है।
   सपा नेता आज यहां संगठन के मासिक बैठक में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी लोगों के हित के लिए सदैव तत्पर रहेगी। इस मौके पर फकीरा चौधरी, देवेंद्र जाखड़, पुरुषोत्तम वर्मा, इकबला कुरैशी, सीमा तनेजा, मंजू जाटव आदि उपस्थित थे।