मदद के लिए भटक रहा है दरिंदगी का शिकार परिवार

मदद के लिए भटक रहा है दरिंदगी का शिकार परिवार
गढ़मुक्तेश्वर, सीमन /विनोद गुप्ता : यहां करीब साढ़े तीन माह पहले दुष्कर्म की शिकार एक बालिका के परिवारजन सरकारी मदद की बाट जोह रहे हैं और वे मदद की मांग को लेकर राजनेताओं व अफसरों के चक्कर काट रहे है।   
    बता दें कि गढ़मुक्तेश्वर के गांव की 6 वर्षीया बालिका के साथ एक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया और जंगल में छोड़ कर फरार हो गया। इलाज के दौरान बालिका ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी महमूदपुर के दलपत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय ने आरोपी को फांसी की सजा सुनाई है।  
   पीडि़त परिवार को राजनीतिक दलों व सरकार के नुमाइंदों ने सरकारी मदद का भरोसा दिलाया था। चार माह होने को है,परंतु अभी तक कोई मदद नहीं मिली है।