भगवान महावीर के संदेश जन- जन तक पहुंचाएं

 भगवान महावीर के संदेश जन- जन तक पहुंचाएं

हापुड़, सीमन:आदी अनादि काल से चले आ रहे  जैन धर्म के महान तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भारतीय जैन मिलन द्वारा सोमवार को वर्चुअल महारैली आयोजित की गयी।जिसे राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज ने सोशल मीडिया के द्वारा  सम्बोधित किया।

इस रैली के माध्यम से लाखों जैन धर्म के अनुयाई तथा अन्य लोग देश विदेश से इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

जैन धर्म के भव्य प्राचीन इतिहास को याद करते हुए जैन धर्म की प्राचीनता का भगवान ऋषभदेव से भगवान महावीर तक के राज्य काल का वर्णन किया ।

  महिला जैन मिलन सुमति हापुड़ की अध्यक्ष  नीतू जैन  ने कहा कि  यह महारैली  युवा पीढ़ी में जैनत्व के संस्कार ,शाकाहार ,अहिन्सा , जीवों के प्रति दया , साधू सन्तों के प्रति आदर ,कर्तव्य  ,त्याग जैसे विचारों को बढ़ने में  बहुत प्रभावी होगी।

 सभी जैन  धर्मावलंबियों से अनुरोध किया कि वह जनगणना के समय अपने नाम के आगे जैन अवश्य लिखें,

बहुत से जैन धर्मावलंबी अपने नाम के  आगे जैन नहीं लिखते हैं बल्कि गोत्र का नाम लिखते हैं जिससे जनों की वस्तु जनसंख्या का पता नहीं चल पाता।

इस महारैली में हापुड़ जैन मिलन   के पदाधिकारी  अध्यक्ष सुशील जैन,  मंत्री भुवन जैन, अनिल  जैन,राजेश जैन,राकेश जैन, सुरेश चंद जैन, अंकुर जैन, श्री पंकज जैन, श्री विकास जैन तुषार जैन , नीतू जैन शिल्पी जैन सरोज जैन भावना जैन श्वेता जैन आदि   रेणुका जैन जैन समाज के  अधिकतम लोग इस में ऑनलाइन शामिल हुए.।