तार चोरी से आटा चक्की व नलकूप बंद

 तार चोरी से आटा चक्की व नलकूप बंद
हापुड़, सीमन : पिलखुवा कोतवाली के गांव छिजारसी व जटपुरा मेें करीब 18 सौ मीटर हाईटेंशन बिजली लाइन बदमाश काट कर ले गए जिस कारण दर्जनों गांवों की विघुत आपूर्ति ठप्प हो गई।
    पुलिस के अनुसार गांव छिजारसी में विमला के ट्रांसफार्मर पर रही एचटी लाइन के 675 मीटर के तीनों तारों तथा जटपुरा में झंडू सिंह से ऋषि पाल के नलकूप तक जा रही 1125 मीटर तार काट कर बदमाश ले गए। अवर अभियंता प्रशांत कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
     ग्रामीणों ने बताया कि एचटी लाइन चोरी होने से दर्जनों गांवों की बिजली सप्लाई ठप्प हो गई है जिस कारण नलकूप,आटा चक्की,चारा काटने की मशीनें बंद पड़ी है। ग्रामीणों ने विद्युत सप्लाई शीघ्र शुरु करने की मांग की है।

Popular posts
महिला ने रोडवेज बस में बच्चे को दिया जन्म, एंबुलेंस कर्मचारी की खूब हुई सराहना
Image
जन मानव उत्थान समिति व पिंक बूथ की पुलिस अधिकारियों ने साइबर क्राइम पर किया महिलाओं व बेटियों को जागरूक
Image
अन्तर्राज्यीय लुटेरा गिरोह के तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार: गाजियाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Image
चंद सेकेंड में पांच कारों की बैटरियां चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद
Image
डासना देवी मंदिर पर महापंचायत को लेकर तनाव, भारी पुलिस बल तैनात, लोनी विधायक ने सड़क पर ही की महापंचायत
Image