दमनकारी है केंद्र व प्रदेश सरकार
हापुड़, सीमन:उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने शनिवार को यहां कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग का दमन करने पर उतारू है,हाल ही में किसान बिल लाकर किसानों को गहरा अघात पहुंचाया है।किसान बिल से अगर किसी को फायदा होगा तो केवल पूंजीपतियों को होगा एम एस पी को हटाना इसका जीता जाता प्रमाण है। किसान आज गत दस दिनों से आन्दोलन कर रहा है और इतनी ठंड मे भी सडकों पर पड़ा है और उसकी कोई सुध लेने वाला नहीं है।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष स्याना जाते वक्त हापुड़ में कांग्रेसजनों को सम्बोधित कर रहे थे।
उन्होंने ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार केवल पूंजीपतियों के साथ खड़ी है।नागरिकों से सरकार को कोई लेना देना नहीं है।देश में बेरोजगारी बड़ी है ,कारखाने बन्द हुए हैं अपराध तेजी से बढ़ा है ,वहीं केन्द्र व प्रदेश सरकार मदहोश है।कांग्रेस महामहिम राष्ट्रपति से अपील करती है कि वह तानाशाही सरकार को तुरंत बर्खास्त करे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार हमेशा से आम जनता की आवाज़ बनी है और सदैव जनता हित में ही फैसले लिये हैं। उन्होने कहा कि 2022 में यू पी में अगली सरकार कांग्रेस की बनने जा रही है, इस सरकार से लोगों का भरोसा उठ चुका है। चारों ओर बेरोजगारी व जंगलराज फैला है,न महिला सुरक्षित है और न ही आम आदमी सुरक्षित है।
स्वागत करने वालों मे जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी,शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल,पूर्व विधायक गजराज सिंह,प्रदेश महामंत्री बदरुद्दीन कुरेशी,पूर्व पी सी सी सत्यनारायण अग्रवाल, सगीर कुरेशी,राजकुमार जौहरी, ज्ञानेन्द्र गुप्ता,ऐडवोकेट शहजादा , राधिका केम,इरफ़ान कुरेशी ,राजकुमार शर्मा जिला महासचिव मनोज कौशिक,जिला सचिव अमित कुमार ऐडवोकेट,जावेद,विकास त्यागी, आकाश चौधरी,जुबैर टाटा, प्रताप सिंह,रघुबीर सिंह एडवोकेट,ऐजाज कुरेशी,महिला जिलाध्यक्ष शगुफ्ता राणा,मोनिका शर्मा,विक्की शर्मा ,राहुल शर्मा,जितेन्दृ सिंह,अबुज़र चौधरी,जकरिया मन्सबी व भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
दमनकारी है केंद्र व प्रदेश सरकार
• सत्य प्रकाश सीमन