किसान आंदोलन में हापुड़ के किसानों का डंका बजा

किसान आंदोलन में हापुड़ के किसानों का डंका बजा
हापुड़, सीमन : तीन नए कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर दिल्ली बार्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के किसानों का डंका बज रहा है।
    भारतीय किसान यूनियन,किसान मजदूर संगठन व भाकियू भानू तथा राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की अगुवाई में जनपद हापुड़ के हजारों किसान यूपी गेट पर डटे हंै और किसान आंदोलन को पूरा समर्थन दे रहे हंै। किसानों ने गाजीपुर बार्डर पर नई कृषि कानूनों को खारिज कराने के लिए केंद्र सरकार की बुद्धि को शुद्ध करने के उद्देश्य से हवन किया और उसमें किसानों ने आहुतियां डाली। 
     किसानों के नेता धनवीर शास्त्री,दिनेश खेड़ा,पवन हुण,यशवीर सिंह,बबली सिंह, ज्ञानेंश्वर त्यागी,महीपाल ङ्क्षसह,चंद्रपाल सिंह तथा प्रवीन डिल्लो किसानों के साथ दिल्ली सीमा पर डटे है। उन्होंने बताया कि आवश्यक सेवाओं को आंदोलन से मुक्त रखा गया है। किसानों की मांग है कि तीन कृषि कानूनों को तुरंत वापिस लिया जाए और मांग पूरी होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
   भारतीय किसान यूनियन के नेता नरेश टिकैत ने 8 दिसम्बर को भारत बंद का ऐलान किया है,जनपद हापुड़ का किसान भारत बंद की घोषणा का समर्थन करता है और भारत बंद अन्य संगठनों से सहयोग की अपील करता है।
    शहर कांगे्रस कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक गोयल व आप के जिलाध्यक्ष नरेंद्र सौंलकी ने किसान आंदोलन को पूर्ण समर्थन की घोषणा की है।