प्राकृतिक खेती के फायदे बताए

 प्राकृतिक खेती के फायदे बताए
हापुड़, सीमन : जनपद हापुड़ के ब्लाक गढ़मुक्तेश्वर के चौ.महेंद्र सिंह डिग्री कालेज व धौलाना के किसान कल्याण केंद्र परिसर में बुधवार को किसान कल्याण मिशन के तहत किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का उद्देश्य किसानों को कृषि आधारित उद्योगों को विकसित करने तथा आय में वृद्धि करने के तरीकों को बताया गया।
   गढ़मुक्तेश्वर में प्राकृतिक खेती गंगा नेचुरल फार्म के प्रगतिशील किसान भारत भूषण गर्ग ने अपने फार्म पर प्राकृतिक खेती से उत्पादन किए गए उत्पादों का स्टाल लगा कर किसानों को प्राकृतिक खेती के फायदे बताए।
  विधायक कमल मलिक ने किसान गोष्ठी का उद्घाटन करते हुए कहा कि नए कृषि कानूनों के अमल से किसानों की प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा और विपक्षी दल किसानों को बरगलाने पर लगे है। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा किसान हित में लागू किसान योजनाओं की जानकारी दी। विधायक ने मेले में लगे स्टालों का निरीक्षण भी किया।