किसान आंदोलन जल्द समाप्त होगा

 किसान आंदोलन जल्द समाप्त होगा
हापुड़, सीमन : भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रांतीय उपाध्यक्ष संजय राय ने शनिवार को हापुड़ में कहा कि किसान आंदोलन के पीछे उन विपक्षी दलों का हाथ है,जो अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे है। देश के ज्यादातर किसानों को कृषि कानूनों को समर्थन है। राजनीति से प्रेरित किसान व अनभिज्ञ किसान ही आंदोलन में शामिल हैं और आंदोलनरत किसान भी जल्दी आंदोलन समाप्त करेंगे।    
    भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय राय शनिवार को यहां भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने ग्राम व वार्ड स्तर तक भाजपा के मजबूत संगठन की प्रशंसा करते हुए दावा किया कि प्रदेश भर में होने वाले पंचायत चुनावों में भाजपा भारी जीत के साथ परचम फहराएगी।
   भाजपा नेता ने दावा किया कि भाजपा का कोई विकल्प नहीं है और विपक्षी दल अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़  रहे है,साथ ही ट्वीटर से राजनीति चला रहे है।
   इस मौके पर भाजपा के डा.विकास अग्रवाल,उमेश राणा,श्यमेंद्र त्यागी,मनोरमा रघुवंशी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।