जनसंख्या नियंत्रण कानून बने

 जनसंख्या नियंत्रण कानून बने
हापुड़, सीमन: जनसंख्या समाधान फांउडेशन के तत्वावधान में सोमवार को गांव गोहरा में एक जनसभा का आयोजन किया गया जिसमें लोगों ने हाथ उठाकर जनसंख्या नियंत्रण हेतु कानून बनाने की मांग की।  
   संगठन के जिलाध्यक्ष राजेंद्र गुर्जर ने कहा कि देश में बढ़ती हुई जनसंख्या से अनेक समस्याएं पैदा हो रही है और बढ़ती हुई बेरोजगारी का मुख्य कारण भी जनसंख्या है,साथ ही कृषि भूमि भी तेजी से कम होती जा रही है और पर्यावरण दूषित हो रहा है।
  भाकियू भानु के जिलाध्यक्ष पवन हुण,भारतीय गुर्जर महासभा के जिलाध्यक्ष प्रमोद गुर्जर ने भी सम्बोधित करते हुए जनसंख्या नियंत्रण  कानून बनाने की मांग की और कहा कि सभी समस्याओं का हल जनसंख्या नियंत्रण में ही समाहित है।
  इस अवसर पर ज्योति सक्सेना,सी.एल शर्मा,रमेश चंद नागर,कुलवीर,अभिषेक आदि उपस्थित थे।