प्रसपा किसानों की समर्थक

 प्रसपा किसानों की समर्थक
हापुड़, सीमन : प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय महासचिव चक्रपाणि यादव ने रविवार को हापुड़ में कहा कि प्रसपा किसानों के साथ खड़ी है और कृषि कानूनों को लेकर आंदोलनरत किसानों की मांगों का समर्थन करती है। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह लडख़ड़ा गई है।  
   प्रसपा के महासचिव चक्रपाणि यादव संगठन के पर्यवेक्षक के रुप में हापुड़ पहुंचे और कार्यकर्ताओं से संगठन के विस्तार व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर चर्चा की। उन्होंने संगठन की मजबूती पर बल दिया और कहा कि  आगामी विधानसभा चुनाव में प्रसपा मैदान में उतरेगी और गठबंधन करेगी। विधानसभा चुनाव में गठबंधन किस दल से होगा, अभी पत्ते नहीं खोलेंगे।
  प्रसपा नेता ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। दुष्कर्म, हत्याएं, लूट की घटनाएं बढ़ रही है। प्रदेश सरकार का दावा कानून व्यवस्था को लेकर खोखला है।
  पश्चिमी बंगाल विधानसभा चुनाव पर उन्होंने कहा कि दो मई को सारे राज खुल जाएंगे, कौन सत्तारुढ़ होगा।
  इस मौके पर डा.मरगूब त्यागी, शीशपाल चौधरी,पदम सिंह आदि उपस्थित थे।