सड़क निर्माण से किस-किस गांव को होगा फायदा

 सड़क निर्माण से किस-किस गांव को होगा फायदा

हापुड़, सीमन :मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजेंद्र अग्रवाल व हापुड़  विधायक विजयपाल आढ़ती ने सोमवार को 12.800 किलोमीटर लम्बे दोमयी-धनौरा- वझीलपुर-खड़खड़ी-असरा-आगापुर-लोटी मार्ग के 16 करोड़ 76 लाख 47 हजार रुपये की लागत से लोक निर्माण विभाग द्वारा किये जाने वाले चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया।  सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र में चारों ओर विकास की गंगा बह रही है। कोरोना के वैश्विक संकट के बावजूद विकास कार्यों की गति धीमी अवश्य हुई है लेकिन रुकी नहीं है। केंद्र व प्रदेश सरकार क्षेत्र के विकास के लिए सदैव तत्पर है।यह अत्यंत जर्जर मार्ग अब चौड़ीकरण के साथ बनने जा रहा है।  विधायक  विजयपाल आढ़ती ने कहा कि हापुड़ विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए उन्होंने भरपूर प्रयास किया तथा इसी प्रकार आगे भी करते रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान  दिनेश त्यागी, पुनीत गोयल, श्यामेन्द्र त्यागी, राकेश त्यागी, सुधीर गोयल, राजीव अग्रवाल, महेश शर्मा, प्रमोद त्यागी, अरुण शर्मा,  महेंद्र कोरी, सहदेव त्यागी, हेमंत सैनी, तुषार अग्रवाल, सुभाष त्यागी खड़खड़ी, महेश तोमर, सुनील वर्मा, पवन गर्ग आदि प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन  सुबीश त्यागी ने किया।