हापुड़: शहर में दो महीने में 402 मृत्यु प्रमाण पत्र जारी

 हापुड़: शहर में दो महीने में 402 मृत्यु प्रमाण पत्र जारी

हापुड़, सीमन: नगर पालिका परिषद हापुड़ द्वारा इस साल मई के महीने में 259 मृत्यु प्रमाण पत्र व अप्रैल में 143 मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं। आपको बता दें की हापुड़ शहर में अप्रैल और मई में कई लोगों की जान चली गई। कोई कोरोना से ग्रसित था तो कोई अन्य बीमारियों से। हापुड़ शहर में मई 2021 में 259 मृतकों के मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए गए जबकि अप्रैल में 143 मृत्यु प्रमाण पत्र बनाए गए। दो महीनों में नगर पालिका परिषद हापुड़ द्वारा 402 मृत्यु प्रमाण पत्र बनाए गए हैं। 2020 की तुलना में यह आंकड़ा बेहद अधिक है। अप्रैल 2020 में 6 जबकि मई 2020 में 25 मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए गए थे।