आप दिल्ली की तर्ज पर यू.पी. में चुनाव लड़ेगी

 

आप दिल्ली की तर्ज पर यू.पी. में चुनाव लड़ेगी

हापुड़, सीमन :  आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने गुरुवार को हापुड़ में कहा कि उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में आप प्रत्याशी उतारेगी। आप प्रदेश में कितनी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी, इस अंतिम निर्णय पार्टी का शीर्ष नेतृत्व करेगा।

आप के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह गुरुवार को हापुड़ में यू.पी. जोड़ो सदस्यता अभियान की समीक्षा करने आए थे। आप के जिलाध्यक्ष नरेंद्र सोलंकी, जोगेंद्र सिंह दास, ऋषिपाल सैनी, मनोज भारद्वाज आदि ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने आप के सदस्यों को टोपी व माला पहना कर सम्मानित किया।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि आप पार्टी उत्तर प्रदेश में दिल्ली सरकार की उपलब्धियों को मुद्दा बना कर चुनाव लड़ेगी और अरविंद केजरीवाल सरकार का दिल्ली माडल यू.पी. में लागू करेगी। केंद्रीय कृषि कानून किसानों के हितों के खिलाफ है और महंगाई बढ़ाने वाले कानून है। भाजपा सरकार यह घोषणा करे कि लोकसभा व विधानसभा चुनाव में भाजपा दो से अधिक बच्चें वालों को टिकट नहीं देगी, जब ही जनसंख्या नियंत्रण सार्थक है।

आम आदमी पार्टी का उत्तर प्रदेश में एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य है। आप का यह सदस्यता अभियान 8 अगस्त तक चलेगा।