संघ राष्ट्र भक्ति के जागरण में जुटा है

 संघ राष्ट्र भक्ति के जागरण में जुटा है 

हापुड़, सीमन /सुरेश जैन: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की नगर शाखाओं द्वारा आठ स्थानों पर बस्ती आधार पर विजयादशमी उत्सव तथा संघ स्थापना दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए गए।विजया दशमी के दिन  ही 1925 में  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की गई थी। पूर्ण गणवेश में आयोजित कार्यक्रमों में  शस्त्र पूजन किए गए। न्यू शिवपुरी में आयोजित कार्यक्रम में संघ के विभाग व्यवस्था  प्रमुख सुधांशु माहेश्वरी ने कहा कि  95वर्षो में संघ ने अनेक सामाजिक कार्य किये हैं। प्राकृतिक आपदाओं, विदेशी आक्रमण, देश की आन्तरिक समस्याओं के निदान में संघ के  स्वयंसेवक सदैव प्रथम पंक्ति में  खड़े रहे हैं।  संघ हिन्दू समाज के संगठन तथा  राष्ट्रभक्ति के जागरण के पुनीत कार्य में जुटा है। विजयादशमी असत्य पर सत्य की विजय का पर्व है। आज समाज में बढ़ रही असुरता को संगठित हिन्दू शक्ति ही समाप्त कर सकती हैं। बस्ती प्रमुख अमित शर्मा एडवोकेट, गजेनदर कुमार, सुरेश चन्द्र जैन, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता, वैभव माहेश्वरी, मयूर कुमार आदि उपस्थित थे।