दबंग ने व्यक्ति पर किया डंडे से वार, घायल

 

दबंग ने व्यक्ति पर किया डंडे से वार, घायल

हापुड़, सीमन  : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को 21 वर्षीय युवक ने 35 वर्षीय अशोक पर हमला कर दिया जिससे अशोक का सर फट गया और वह घायल हो गया. मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह मामला संभाला और घायल को अस्पताल पहुंचाया.

बता दें कि अशोक कुमार निवासी आदर्श नगर कॉलोनी, मोदीनगर रोड पर पुल के नीचे अंडे बेचते हैं. आरोप है कि शुक्रवार को एक 21 वर्षीय युवक डंडा लेकर आया और उन पर वार कर दिया जिससे अशोक घायल हो गए. मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और उन्होंने किसी तरह मामला शांत कराया. मामले की सूचना पुलिस को दी गई. इस दौरान राहगीरों ने घायल अशोक को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार जारी है.



Popular posts
महिला ने रोडवेज बस में बच्चे को दिया जन्म, एंबुलेंस कर्मचारी की खूब हुई सराहना
Image
जन मानव उत्थान समिति व पिंक बूथ की पुलिस अधिकारियों ने साइबर क्राइम पर किया महिलाओं व बेटियों को जागरूक
Image
अन्तर्राज्यीय लुटेरा गिरोह के तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार: गाजियाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Image
चंद सेकेंड में पांच कारों की बैटरियां चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद
Image
डासना देवी मंदिर पर महापंचायत को लेकर तनाव, भारी पुलिस बल तैनात, लोनी विधायक ने सड़क पर ही की महापंचायत
Image