मां चैती दुर्गा मंदिर में चल रहा अखंड संकीर्तन



झारखंड, देवघर (उत्तम) : जनपद गोड्डा के हटिया चौक पर स्थित मां चैती दुर्गा मंदिर में नवरात्र पर्व को लेकर शुक्रवार से रासलीला कार्यक्रम का आयोजन चल रहा हैं। नवरात्र पर्व पर वृंदावन से आई टीम ने माहौल को भक्तिमय कर दिया। राम दरबार में चल रहे कार्यक्रम में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मां चैती दुर्गा मंदिर में नवरात्रे के पहले दिन से ही 24 प्रहार अखंड संकीर्तन चल रहा हैं।