घरेलू विवाद से तंग आकर खाया जहर


झारखंड, देवघर (डेस्क) : जनपद देवघर के थाना देवीपुर क्षेत्र में स्थित गांव बिराजपुर में एक महिला ने घरेलू विवाद से तंग आकर जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने तुरंत उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। आपको बता दें कि परिजनों ने बताया कि यशोदा देवी घरेलू विवादों से काफी परेशान थी। जिसके कारण यशोदा देवी ने जहरीला पदार्थ का विषपान कर लिया। जिसकी वजह से यशोदा की तबीयत काफी बिगड़ने लगी। तो मौजूद परिजनों ने यशोदा देवी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार कर वार्ड में भर्ती कर दिया। सूचना बैजनाथधाम ओपी को दी है।