दो पक्षों में हुई मारपीट में महिला घायल



झारखंड, देवघर (डेस्क) : जनपद देवघर के थाना हंसडीहा क्षेत्र के गांव हंसडीहा में नाले का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान दो पक्षों में हुई मारपीट में एक महिला घायल हो गई। घटना में घायल हुई नूरजहां बीवी को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। आपको बता दें कि परिजनों ने बताया कि नूरजहां बीवी घर में अकेली थी। दूसरे पक्ष द्वारा नाले का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान दोनों पक्षों में गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू हो गई। मार-पिटाई के दौरान नूरजहां बेहोस हो होकर गिर गई। जिसके बाद महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने घायल का प्राथमिक उपचार कर वार्ड में भर्ती कर दिया।