पैर फिसलने से छह वर्षीय बालक को उपचार के लिए कराया भर्ती


झारखंड, देवघर (डेस्क) : जनपद देवघर में छह वर्षीय बालक खेलने के दौरान तालाब में जा गिरा। सोर सुनकर गांव वालों ने बच्चे को तालाब से निकाला और सदर अस्पातल में भर्ती कराया। आपको बता दें कि छह वर्षीय अंकुश कुमार जो कि सीमावर्ती बांका जिले के चांदन थाना क्षेत्र का रहने वाला हैं। अंकुश अन्य बच्चों के साथ खेलने के दौरान तालाब में जा गिरा। सोर मचने पर गांववासियों ने अंकुश को तालाब के बाहर निकाला और सदर अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। उपचार के बाद बालक को वार्ड में भर्ती कर दिया हैं। परिजनों ने बताया कि अंकुश गांव के ओर भी बच्चों के साथ तालाब के पास खेल रहा था। अचानक पैर फिसलने के कारण वह पानी में जा गिरा। जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने तालाब से निकालकर सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया हैं।