एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो लोग घायल



झारखंड, देवघर (डेस्क) : जनपद देवघर के थाना रिखिया क्षेत्र के जमुआ के पास एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। आपको बता दें कि परिजनों का कहना है कि एक ही बाइक से दोनों युवक बाजार से घर जा रहे थे। जैसे ही दोनों युवक जमुआ के पास पहुंचे। तो पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया।