सड़क हादसे में चार घायल



झारखंड, देवघर (डेस्क) : जनपद देवघर में सत्संग-भिरखीबाद मुख्य मार्ग पर एक कार गुरुवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना के दौरान कार में सवार चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। आपको बता दें कि घटना में घायल बोकारो जिला के फुसरो निवासी रोमी कुमार ने बताया कि कार में कुल पांच लोग मौजूद थे। जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में घायल बसंत कुमार, मनीष कुमार, राहुल कुमार व महेंद्र कुमार शामिल है। एक को मामूली चोट आयी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस द्वारा घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में घायल तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।