CBSE XII RESULT: अनुष्का यादव ने हासिल किए 95.8% अंक


हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के आनंद विहार की रहने वाली अनुष्का यादव ने 12वीं कक्षा में ह्यूमैनिटीज से 95.8% अंक हासिल किए हैं। इस अवसर पर अनुष्का यादव को बधाई देने वालों का सिलसिला लगातार जारी है। जैसे ही परिणाम सामने आए तो अनुष्का को बधाई देने वालों का सिलसिला लग गया।
अनुष्का यादव पुत्री अमित कुमार यादव ने हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित दीवान पब्लिक स्कूल से सीबीएसई की 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की है। सोमवार को परिणाम जारी होने के पश्चात जब अनुष्का यादव ने अंक देखें तो उनकी खुशी का ठिकाना ना रहा। अनुष्का यादव ने बताया कि उनकी इस सफलता के पीछे उनकी माता कुसुम लता यादव की कड़ी मेहनत है। कुसुम लता ने अनुष्का का पूरा साथ दिया और उसका मनोबल बढ़ाया। शिक्षकों के साथ-साथ माता के मार्गदर्शन पर चलकर उसने इस सफलता को हासिल किया है। अनुष्का का सपना अधिकारी बन देश की सेवा करना है।