11 आरोपियों को कोर्ट से मिली जमानत


झारखंड, देवघर (डेस्क) : जनपद देवघर के कुंडा थाने में गाली-गलौच कर मार पिटाई करने का एक मामला दर्ज हुआ था। जिसमें न्यायिक दंडाधिकारी दीपक कुमार की अदालत में मारपीट के 11 आरोपियों ने सरेंडर किया और सभी आरोपियों ने जमानत की याचना की। आरोपी नागेश्वर यादव, लालमोहन यादव, मनोज यादव, विनोद यादव, सुधीर यादव, सरोज यादव, बंगाली यादव, भुवनेश्वर यादव, सुनील यादव, जितेंद्र यादव एवं बबलू यादव है। इन सभी आरोपियों को न्यायिक दंडाधिकारी दीपक कुमार की अदालत में बहस सुनने के बाद जमानत पर छोड़ने के आदेश दिए हैं।