बाइक का संतुलन बिगड़ने से महिला घायल


झारखंड, देवघर (डेस्क) : जनपद देवघर के चितरा के नारंगी मोड़ के पास बाइक का संतुलन अचानक बिगड़ने की वजह से बाइक सवार महिला गिरकर चोटिल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। आपको बता दें कि परिजनों का कहना है कि महिला तारा देवी अपने बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर पीयरसोल गांव गई हुई थी। गांव से लौटते समय जैसे ही बाइक नारंगी मोड़ के समीप पहुंची। तो बाइक सवार युवक ने बाइक पर नियंत्रण खो दिया। जिससे महिला जमीन पर गिर गई। मौजूद लोगों ने महिला को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
Popular posts