कार ने मारी टैंकर में जोरदार टक्कर



उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद (सतेन्द्र राघव) : जनपद गाजियाबाद के थाना इंदिरापुरम क्षेत्र में एलिवेटेड रोड पर एक कार और खड़े टैंकर की भिड़ंत हो गई जिससे कार के आगे का हिस्सा क्षतिगस्त हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को हटाकर जाम खुलवाया। आपको बता दें कि मामला शनिवार की सुबह का है जब एक टैंकर चालक रास्ते में रखें गमलों में पानी दें रहा था। तभी अचानक पीछे से आ रही कार ने टैंकर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान कार सवार चालक बाल बाल बच गया। आसपास मौजूद लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस में कार को साइड कराकर जाम को खुलवाया।

Popular posts
महिला ने रोडवेज बस में बच्चे को दिया जन्म, एंबुलेंस कर्मचारी की खूब हुई सराहना
Image
डासना देवी मंदिर पर महापंचायत को लेकर तनाव, भारी पुलिस बल तैनात, लोनी विधायक ने सड़क पर ही की महापंचायत
Image
जन मानव उत्थान समिति व पिंक बूथ की पुलिस अधिकारियों ने साइबर क्राइम पर किया महिलाओं व बेटियों को जागरूक
Image
अन्तर्राज्यीय लुटेरा गिरोह के तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार: गाजियाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Image
चंद सेकेंड में पांच कारों की बैटरियां चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद
Image