सामाजिक संस्था ने बच्चों को अक्षर ज्ञान कराया

 सामाजिक संस्था ने बच्चों को अक्षर ज्ञान कराया।
हापुड़, सीमन : नगर की सामाजिक संस्था सेवदा ह्यूमिनिटि ट्रस्ट के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने रविवार को यहां बच्चों को अक्षर ज्ञान कराया और असहाय लोगों की बस्तियों में जाकर उन्हें गर्म वस्त्र वितरित किए।
   कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंजाब केसरी के जिला प्रभारी सत्य प्रकाश सीमन ने अपने सम्बोधन में कहा कि नागरिकों को नेक कमाई का कुछ अंश समाज सेवा के कार्यो पर खर्च करना चाहिए। असहाय लोगों की मदद एक श्रेष्ठ कार्य है जो ईश्वरीय पूजा के समान है। इस अवसर पर संस्था की ओर से बच्चों को मास्क,जुराब,बिस्कुट आदि वितरित किए गए। इस मौके पर संस्थापक बीसीमैसी,एलीक मैसी,रितिक त्यागी,मीरा, एडलीना मैसी,प्रिंस सिंह,गौरव ठाकुर,रोहन सिंह, बरखा गुप्ता,कविता सिंघल,जिज्ञासा,गैल्सन कंठठुला आदि उपस्थित थे।