जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुखों का सम्मान

 

जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुखों का सम्मान

हापुड़, सीमन : जिला पंचायत हापुड़ की अध्यक्ष रेखा नागर व तीन ब्लाक प्रमुख निशांत सिसौदिया, ममता तेवतिया व कृष्णा तथा पंचायत सदस्यों का भारतीय जनता पार्टी जनपद हापुड़ की ओर से अभिनंदन कर सम्मानित किया गया और उन्हें स्मृति चिंह प्रदान किए गए।

समारोह के अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री आशीष वत्स, क्षेत्रीय महामंत्री डा.विकास अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख पद पर भाजपा की जीत से विपक्षी दलों में हड़कंप सा मचा है। प्रदेश में भाजपा का कद बढ़ा है। उन्होंने दावा किया कि विधानसभा-2022 का चुनाव भाजपा जीत कर पुनः सरकार बनाएगी।

भाजपा के जिलाध्यक्ष उमेश राणा ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष तथा तीन ब्लाक प्रमुख पदों पर जीत कार्यकर्ताओं की एक जुटता का परिणाम है। समारोह का शुभांरभ डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्यय के चित्र पर माल्यार्पण करके किया जाए। इस मौके पर भाजपा नेत्री कविता सिहं, प्रवीण सिंघल, श्यामेंद्र त्यागी, संजय त्यागी, मनोरमा रघुवंशी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।